ओनघाट पुलिस चौकी के सामने एक गाय पडी हुई है इस गाय की रीढ़ की हड्डी टूट गई है

एटा, 15जुलाई।गौ रक्षा विभाग विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि दिनांक 13-7-25 से ओनघाट पुलिस चौकी के सामने एक गाय पडी हुई है इस गाय की रीढ़ की हड्डी टूट गई है जिसकी सूचना कार्यकर्ताओं के द्वारा पशु पालन विभाग को दी तथा डाक्टरों के द्वारा इलाज दिया जा रहा है लेकिन धूप में पड़ी हुई है इसके लिए प्रधान और सचिव को बार-बार फोन किया जा रहा है लेकिन यह लोग फोन नहीं उठा रहे हैं।
श्री चौहान ने कहाँ कि इस तरह से निराश्रित गोवंशो को कोई देखने सुनने वाला नहीं है जो निराश्रित गोवंशो की समस्या हमारे कार्यकर्ताओं के संज्ञान में आ जाती है उस पर कार्य हो जाता है लेकिन निराश्रित गौवंशो के लिए सभी समाज को भी आगे आना होगा तभी गोवंशो की सुरक्षा सम्भव है।उक्त गाय की सूचना आज मुझे कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई तो मैंने तुरंत घटना का संज्ञान लिया तथा मैने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा वीडीओ साहब को अवगत कराया तथा उन्हे बताया कि प्रधान व सचिव कार्यकर्ताओं का फोन नहीं उठा रहे हैं अतः गाय को गौशाला पहुंचाने की आवश्यकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks