
सिद्धार्थनगर : कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र मे स्थित बगही कुटी के पास सिद्धार्थनगर के तीर्थयात्रियों की अर्टिका कार सामने से आ रही ट्रैक्टर से टकरा गई और चार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इस हादसे में सिद्धार्थनगर जिले के राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, मंत्री कैलाश त्रिपाठी और ठीकेदार मनोज सिंह की मौत हो गई और एक दैनिक बुद्ध का संदेश अखबार के संपादक राजेश शर्मा व प्रशांत शर्मा निवासी पं. दीनदयाल नगर, सिद्धार्थनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कार से बाबा बैद्यनाथ धाम से होकर बिहार के थावे मंदिर में दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
…………………………………………
इन लोगों की हुई है मौत
राजस्व निरीक्षक राम करन गुप्ता पुत्र स्व. शोहबत गुप्ता निवासी मधुकरपुर सिद्धार्थनगर,शिक्षक कैलाश मणि त्रिपाठी पुत्र स्व. चिंतामणि त्रिपाठी निवासी मधुकरपुर सिद्धार्थनगर,खुनियांव ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी सुजीत जायसवाल पुत्र राम नरेश जायसवाल निवासी स्टेशन रोड-सिद्धार्थनगर,व्यवसाई
मनोज सिंह पुत्र भूषण सिंह मूल निवासी मधुकरपुर सिद्धार्थनगर।