
एटा – थाना निधौली कलां पुलिस को मिली सफलता, थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा लिखित सूचना पर एक अभियुक्त को उसके घर से एक अवैध पौनिया व 4 जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा लिखित सूचना पर एक अभियुक्त को उसके घर से एक अवैध पौनिया व 4 जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना निधौली कलां पर मु0अ0सं0-147/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- ब्रजराज उर्फ सहदेव पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम धौलेश्वर थाना निधौली कलां जनपद एटा उम्र करीब 55 वर्ष। बरामदगी-
- एक अवैध पौनिया व 4 जिन्दा कारतूस(315 बोर)
गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री सोहनपाल
- का0 शिवप्रताप सोलंकी
- कां0 अभिषेक कुमार