
बनबारी लाल तिवारी प्रगतिशील शिक्षा प्रसार समिति ने किया शिक्षकों और कर्मचारियों का सम्मान
आगरा,1 जुलाई 2025 को अक्षर पुरुष का भभ्यता से मना था100वाँ जन्मदिन दिवस।।
बाह (आगरा) बनबारी लाल तिवारी प्रगतिशील शिक्षा प्रसार समिति द्वारा भदावर विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज के सेवानिवृत शिक्षक व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।अक्षर पुरुष बनबारी लाल तिवारी संस्थापक ,प्राचार्य भदावर विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज का जयंती शताब्दी समारोह विगत 1 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को भदावर विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज के प्रांगण में भव्यता के साथ मनाया गया था। जयंती शताब्दी समारोह कार्यक्रम में अक्षर पुरुष बनवारी लाल तिवारी को याद करते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही अक्षर पुरुष बनवारी लाल तिवारी पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान भदावर विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज के सेवानिवृत शिक्षक व कर्मचारियो को प्रतीक चिन्ह देते हुए सोल उड़ा कर सम्मानित किया गया था। जयंती शताब्दी समारोह में स्वास्थ्य खराब होने के कारण सम्मिलित न होने वाले शिक्षक व कर्मचारियों को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया। बनवारी लाल तिवारी प्रगतिशील शिक्षा प्रसार समिति के सदस्य शंकरदेव तिवारी, मुकेश शर्मा , मुकुल तिवारी द्वारा अक्षर पुरुष बनबारी लाल तिवारी जी के समकालीन साथी व विद्यार्थी रहे सेवानिवृत शिक्षक व कर्मचारियों को सम्मानित करने के बाद बताया गया कि किस तरह सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक व कर्मचारियों ने अपने अभिभावक तिवारी को याद करते हुए अपने संस्मरण साजा कर भावुकता के साथ उनके सानिध्य में बिताए गए जीवन में खो गए।
ये हुए सम्मानित
पूर्व प्राचार्य डॉ लक्ष्मी नारायण शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व प्रधाना चार्य सुरेश जैन, शिक्षक श्याम बिहारी शर्मा, अशोक दुवे, रामशंकर मिढोंतिया,विद्या राम आदि।
