कांग्रेस कमेटी एटा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा से एक प्रतिनिधी मण्डल ने मुलाकात कर तहरीर दी

एटा।जिला कांग्रेस कमेटी एवम शहर कांग्रेस कमेटी एटा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा से एक प्रतिनिधी मण्डल ने मुलाकात कर तहरीर दी

अर्णब गोस्वामी के द्वारा लाइव डिबेट में सोनिया गांधी पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की गई है उसका उत्तर प्रदेश कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है ।

ऐसे समय मीडिया को भी अपनी भूमिका पहचाननी होगी और सच का साथ देना होगा। यदि हाँ में हाँ मिलाते रहे तो लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो सकता है।

में अपने मीडिया के साथियों, संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों से निवेदन करता हूँ कि वे अपने विवेक से निर्णय लेकर यह सोचे कि जिस तरह की टिप्पड़ियां अर्णब ने की है, क्या वह सही है ?
जिस परिवार, समाज या देश में नारी की इज्जत नहीं होती उसका पराभव अवश्यंभावी है।
सोनिया जी जैसी चरित्रवान भारतीय संस्कारों को वहन करने वाली भारतीय महिला पर कटाक्ष करने वाले अर्नब गोस्वामी के इस अनर्गल बकवास को पत्रकारिता कह सकते हैं? यह तो सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का कुत्सित प्रयास है। न भाषा की मर्यादा न किसी की मान मर्यादा का ध्यान। यह तो अपराध है। संज्ञेय और दंडनीय अपराध।
समय आ गया है कि नफरत फैलाने वाले एवम् दूसरों का चरित्र हनन करने वाले पत्रकारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

हमे यह भी याद रखना होगा की हमारे संविधान द्वारा हमे बोलने की स्वतंत्रता के साथ साथ अनर्गल बात करने वालो को साम्प्रदायिकता फैलाने वालों को दंडित करने का भी कानून अपने अंदर समाहित रखता है।

अंत मे अपने पत्रकार साथियों से निवेदन है कि —/-

वक़्त के साथ चलना
ज़रूरी नहीं
सच के साथ चलिए
एक दिन वक़्त आपके साथ चलेगा
एकेश लोधी जिला अध्यक्ष ,बीनीत पारासर बाल्मीकी शहर अध्यक्ष , ठाकुर अनिल सोलंकी पूर्व प्रत्याशी 329 सकीट सिढ़पुरा विधान सभा क्षेत्र, मोहम्मद इरफान एडवोकेट जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, दिनेश चंद्र यादव निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष, नीरज यादव आदि

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks