06 बच्चों को बालश्रम करने से मुक्त कराया गया, श्रम मुक्त कराया गया


एटा,बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन हेतु राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बाल श्रम पर रोकथाम हेतु जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 03.07.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक , अपराध नोडल अधिकारी एएचटी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण में एएचटी/एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल कुमार सिंह एटा मय हमराहीयान के व श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री राजबाबू एवं सहायक श्री बबलू एटा, हरियाणा से आये हुए एक्सीलेट सिविल एकेडमी ट्रस्ट के सदस्य श्री अम्बरीश कुमार व NGO सदस्य एटा से श्री योगेश कुमार,आदि संयुक्त टीम द्वारा थाना को0नगर एटा क्षेत्र चिन्हित प्रमुख स्थान जिनमें मोहल्ला निधौली रोड, कासगंज रोड, रेलवे रोड, जीटी रोड, पर बालश्रम / मानव तस्करी/भिक्षुक सेल्टर होम, भिक्षावृत्ति एवं । बाजार, चौराहो, बस स्टैण्ड,होटल, ढाबों,मैकेनिक की दुकानों इत्यादि स्थानों पर आम जनमानस को जानकारी देते हुये इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर1098, 108, 112, 1076, 181 आदि के सम्बन्ध में जागरूक करते हुये । इसके अतिरिक्त संयुक्त टीमों द्वारा बालश्रम रेस्क्यू अभियान के सम्बन्ध में चैकिंग के दौरान बच्चों को बालश्रम करते हुये पाया गया । बालश्रम रेस्क्यू अभियान में बालश्रम करते हुये पाये गये 06 बच्चों को बालश्रम करने से मुक्त कराया गया, श्रम मुक्त कराकर श्रम अधिकारी द्वारा सम्बन्धित प्रतिष्ठानो के दुकानदार/ मालिको का चालान कर विधिक कार्यवाही की गयी व दुकानदारो को बालश्रम के सम्बन्ध में जागरूक किया गया एव । तथा हिदायत दी गयी कि दोवारा बालश्रम करते हुये बच्चे पकडे गये तो आपके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी। शासन की वर्तमान में प्रचलित योजनाओं के वारे में अवगत कराया गया और रेस्क्यू किये गये बच्चों को शासन की वर्तमान में जीवयापन के सम्बन्ध में प्रचलित योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया इसके अतिरिक्त उपरोक्त संयुक्त टीम के द्वारा जगह-जगह पर भिक्षावृत्ति के सम्बन्ध में बेनर लगाकर लोगों को अलग से प्रमुख रुप से भी जागरुक किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks