
एटा ! जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत मुअसं0- 114/2025 धारा-303(2),317(2) बीएनएस के तहत प्रकाश में आए चार अभियुक्तों को चोरी की गई आठ सोलर प्लेट सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
- सुखवीर पुत्र राजवीर सिंह निवासी भरतौली थाना रिजोर जनपद एटा उम्र 40 वर्ष।
- सत्यवीर पुत्र रामवकील निवासी भरतौली थाना रिजोर जनपद एटा उम्र 27 वर्ष।
- रामसरन उर्फ गंगासरन पुत्र राजवीर निवासी भरतौली थाना रिजोर जनपद एटा उम्र 29 वर्ष।
- ओमकार पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम मन्सुखपुर थाना रिजोर जनपद एटा उम्र 26 वर्ष।