
एएसपी ने अलीगंज सर्किल के समस्त थानों का अर्दली रूम महिला संबंधित लंबित अपराध व लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की।
एएसपी ने थाना परिसरों की साफ-सफाई हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
एटा,अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने 25 जून दिन बुधवार को थाना जैथरा पर अलीगंज सर्किल के समस्त थानों का अर्दली रूम कर महिला संबंधित लंबित अपराध व लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी एवं जनशिकायती प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापरक जांच करने तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नकबजनी तथा चोरी आदि अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।