
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज बुधवार को टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया है।
जिसमे वादी चिरंजी लाल पुत्र मुन्ना लाल निवासी सकतपुर थाना मलावन एवं
प्रतिवादी सोनाली वर्मा पुत्री राकेश कुमार निवासी ग्राम दौलतपुर थाना मलावन रहे !
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। आज की बैठक में काउंसलर राजेंद्र कश्यप ,पुलिस स्टाफ से प्रभारी निरीक्षक श्रीमती ब्रह्मवती, हेड का0मिथलेश, महिला कांस्टेबल पूजा,महिला कांस्टेबल वीनेश, रजनी मौजूद रहे !