
एटा,विवाहिता को मारपीट कर गला दबाया,अत्यधिक दहेज की मांग पूरी नहीं हो सकी तो किया प्रताणित,पीड़िता ने पुलिस का खटखटाया दरवाजा एफ आई आर हुई दर्ज
एंकर:एटा जिले के कोतवाली नगर एक विवाहिता रविवार की देर रात को पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई पीड़िता का आरोप है कि पति और ससुराल बालों ने जान से मारने की नियत से गला दबाया और मारपीट की ।कोतवाली नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता सपना पुत्री ब्रह्मजीत निवासी धर्मपुर एका जनपद फिरोजाबाद ने ने लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका विवाह बर्ष 2023 में हिंदू रीति रिवाज के तहत सूरज पुत्र पन्नालाल निवासी जगन्नाथपुरी बुलाकीनगर थाना कोतवाली देहात के साथ हुआ था।विवाह के बाद ही पति और ससुरालियों द्वारा पांच लाख रुपए की अत्यधिक दहेज की मांग की जाने लगी ।जब विवाहिता दहेज की मांग पूरी न कर सकी तो प्रताणित किया जाने लगा।विवाहिता के घर बालों द्वारा पति सूरज पुत्र पन्नालाल,सास हरिप्यारी पत्नी पन्नालाल ,नंद प्रेमलता पुत्री पन्नालाल,ननद सुमन पुत्री पन्नालाल को काफी समझाया बुझाया गया लेकिन ये लोग नहीं माने ।पीड़िता द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वाद दाखिल कर दिया गया था इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समझौता केंद्र पर मामला भेज दिया।मई माह में सूरज अपने घर बुला लाया है।जिस दिन से घर बुला कर लाया प्रत्येक दिन मानसिक और शारीरिक शोषण शुरू कर दिया ।शनिवार की देर रात को पति सास ससुर ने और नौकर रिजवान ने कमरा बंद कर लिया और दुपट्टे से गला दबा दिया और साड़ी में आग लगा दी।मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए ।किसी तरह विवाहिता जान बचाकर मौके से भागी।
जान बचाकर दौड़ते हुए कोतवाली नगर पहुंच बचाई जान पीड़िता ने
फिलहाल विवाहिता ने आरोपियों की चंगुल से छूटकर कोतवाली नगर में पहुच जान बचाई है और आरोपी पति सास ससुर और ननद और एक नौकर के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।रिपोर्ट-वैभव वार्ष्णेय