महोबा और प्रयागराज के निलंबित एसपी व एसएसपी की संपत्ति की विजिलेंस जांच के आदेश

*#Lucknow
*महोबा और प्रयागराज के निलंबित एसपी व एसएसपी की संपत्ति की विजिलेंस जांच के आदेश*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामलों में और कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रयागराज के निलंबित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित और महोबा के निलंबित पुलिस अश्रीक्षक मणि लाल पाटीदार की संपत्तियों की जांच के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने दोनों निलंबित अधिकारियों की संपत्तियों की जांच विजिलेंस के माध्यम से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश गृह विभाग के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निलंबित अधिकारियों द्वारा की गई अनियमितताओं में संलिप्त पुलिसकर्मियों की अलग से जांच कर उन्हें दंडित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks