. भीमराव आंबेडकर विवि की सेमेस्टर परीक्षा की तारीख का एलान

#Agra….

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की सेमेस्टर परीक्षा की तारीख का एलान
◾नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी भी शुरू
◾पाठ्यक्रम में की जाएगी कटौती
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की आवासीय इकाई में 25 सितंबर से सेमेस्टर परीक्षा प्रारंभ होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह से नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो सकता है। 
कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने बताया कि विश्वविद्यालय की आवासीय इकाई के अंतिम वर्ष / अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 25 सितंबर से प्रारंभ होंगी। इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी अपने शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं।
कुलपति ने बताया कि अक्तूबर पहले सप्ताह से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने की भी तैयारी है। आगामी सत्र की अवधि कम रह जाने से विद्यार्थियों पर पूरा पाठ्यक्रम पूर्ण करने का मानसिक दबाव न रहे , इसे दृष्टिगत रखते हुए पाठ्यक्रम में कटौती की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks