रामराज! प्रेमी जोड़े के मुंह पर कालिख पोत-चप्पल की माला पहना कर गांव में घुमाया, 12 गिरफ्तार

रामराज! प्रेमी जोड़े के मुंह पर कालिख पोत-चप्पल की माला पहना कर गांव में घुमाया, 12 गिरफ्तार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने सामने के बाद स्थानीय पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक साथ पकड़े गए प्रेमी जोड़े के मुंह पर ग्रामीणों ने कालिख पोत कर, दोनों के गले में जूते चप्पल की माला पहना कर उन्हें पूरे गांव में घुमाया. प्रेमी-प्रेमिका गले में चप्पलों की माला और कालिख लगे मुंह को लेकर गांव में घूमते रहे, लेकिन कोई भी व्यक्ति दोनों को बचाने आगे नहीं आया. इतना ही नहीं लोगों ने इस अमानवीय घटना का वीडियो भी बनाया.

घटना कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र की है, जहां ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े के मुंह पर कालिख कर, गले में जूते चप्पल की माला पहना कर उन्हें पूरे गांव में घुमाया. भीड़ दोनों को गांव में घुमाती रही तो वहीं उनमें से कुछ लोगों ने प्रेमी जोड़े का वीडियो भी बनाया. लेकिन पूरे गांव में उन दोनों को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया. बताया जा रहा है कि मामला दो दिन पहले का है.

इस घटना के बाद से जहां प्रेमी का कुछ पता नहीं चल रहा है, वहीं प्रेमिका अपने घर में कैद होकर रह रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने सामने के बाद स्थानीय पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है. कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पूरी जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks