
#Lucknow…
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जालसाजी
फर्जी चेक से निकाले गए लाखों रुपये
अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन मंदिर के लिए आ रही दान की रकम पर जालसाजों ने हाथ साफ कर दिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से जालसाजी कर लाखों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। खाते में क्लोनिंग कर लखनऊ के दो बैंकों से अपराधियों ने फर्जी चेक लगाकर 6 लाख रुपये की रकम निकाल ली।