संत निरंकारी मिशन द्वारा 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निरंकारी भक्तों ने योग से निरोग होने का सन्देश दिया

करो योग, रहो सदा निरोग*

एटा। संत निरंकारी मिशन द्वारा 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निरंकारी भक्तों ने योग से निरोग होने का सन्देश दिया। सेवादल यूनिट नo 526 ब्रांच एटा के सेवादल अधिकारी प्रेम चंद्र एवं योग प्रशिक्षक सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में सभी सेवादारों एवम् निरंकारी भक्तों ने सिंधी कॉलोनी धर्म शाला में योग से निरोग रहने की शिक्षा प्राप्त की। मानव तन की प्राप्ति बहुत दुर्लभ है जिसकी संभल करना प्रत्येक मानव का कर्तव्य है योग वो प्राचीन पद्धति है जिसके द्वारा मानव अपने शरीर को निरोगी और बलवान बना सकता है। संसार के समस्त सुखों में प्रथम सुख निरोगी काया ही है। जिसकी संभल हम केवल योग के द्वारा कर सकते है।

मीडिया सहायक अमित कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 से निरंतर संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा योग दिवस शिविरों का अयोजन करता आ रहा है। जिसके द्वारा मानव शारीरिक और मानसिक सुखों का आनंद प्राप्त तो कर ही रहा है वही दूसरी ओर सतगुरु माता सुदिक्षा जी महाराज आज समस्त संसार को आध्यात्मिक जागृति द्वारा आत्मिक सुख का भी आनंद प्रदान कर रही है। आओ हम सब मानवता के पथप्रदर्शक बन कर जहा योग द्वारा शारीरिक कष्टों को दूर करें वही आत्मिक जागृति द्वारा मानव जीवन को भी सफल बनाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks