
बरेली :: आज पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा आयोजित शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। परेड में शामिल पुलिस कर्मियों के अनुशासन, वर्दी और परेड प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित कर्मचारियों को टर्नआउट उच्च कोटि का रखने सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, आदेश कक्ष (ओआर) रजिस्टरों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड्स की पूर्णता और समयबद्धता की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त एसएसपी महोदय द्वारा आरटीसी/पुलिस कर्मियों के भोजनालय व पुलिस कैन्टीन का निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और उपलब्ध सुविधाओं की जांच की गई एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जेटीसी हेतु आये नये रिक्रूट पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध छात्रावास और बैरकों में रहने की सुविधाओं, स्वच्छता और बुनियादी आवश्यकताओं की उपलब्धताओं का निरीक्षण किया गया। एसएसपी बरेली महोदय द्वारा पुलिस लाइन, बरेली में जनपद को आवंटित जेटीसी रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए *उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी* के पालन करने के सम्बन्ध में बल दिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग में अनुशासन, गोपनीयता और पॉलिसी के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देश दिए। साथ ही, प्रशिक्षण के दौरान नियमितता, समयबद्धता और अनुशासन बनाए रखने की महत्ता पर जोर देते हुए रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्टता के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम आरटीसी, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बरेली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।