
प्रयागराज। थाना दारागंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-111/2025 धारा 137(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 12 वर्षीय 01 गुमशुदा बालक को ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत लगवाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरों व अन्य तकनीकि माध्यमों से गुरुवार को प्रयागराज जंक्शन प्लेटफार्म नं0-1 से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । गुमशुदा बालक से मिलकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उनके द्वारा कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के सार्थक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
उल्लेखनीय है कि गुमशुदा के पिता वादी रामबाबू पुत्र अमरनाथ निवासी सीहीपुर थाना सरांय इनायत जनपद प्रयागराज हाल पता बांध काली सड़क के नीचे थाना दारागंज जनपद प्रयागराज द्वारा 17 जून 2025 को थाना दारागंज पुलिस को सूचना दी गयी कि, उनका 12 वर्षीय पुत्र घर से बिना बताये कहीं चला गया है तथा काफी खोजबीन किया गया नहीं मिल रहा है। उक्त सूचना पर थाना दारागंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय पर उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गुमशुदा की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
राम आसरे