
आगरा,शहीद हरेन्द्र सिंह फिलिंग स्टेशन पथौली थाना शाहगंज जनपद आगरा के पैट्रोल पम्प कर्म चारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।
आज दिनांक 19.06.25.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड C F O ने शहीद हरेन्द्र सिंह फिलिंग स्टेशन पथौली थाना शाहगंज जनपद आगरा के पैट्रोल पम्प कर्म चारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा पैट्रोल पम्प पर आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा पैट्रोल पम्प कर्म चारियों को पैट्रोल पम्प पर उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा ग्रीष्म काल को देखते हुए अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ रिटायर्ड C F O ने पैट्रोल पम्प कर्म चारियों फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित मैनेजर श्री शंकर सिंह, रिन्कू शर्मा,राजू,कलुआ, अर्जुन, शिवा आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।