यूपी में जुलाई महीने का फ्री राशन वितरण 20 जून से शुरू

यूपी में जुलाई महीने का फ्री राशन वितरण 20 जून से शुरू
अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा 35 किलो अनाज

उत्तर प्रदेश सरकार ने जुलाई माह के फ्री राशन वितरण की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिन कार्डधारकों ने जून का राशन पहले ही ले लिया है, वे अब 20 जून से जुलाई का राशन भी प्राप्त कर सकेंगे। यह वितरण अभियान 10 जुलाई तक चलेगा।

इस बार अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो मुफ्त राशन मिलेगा, जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल है। इसके अलावा 3 माह की 3 किलो चीनी भी 18 रुपये प्रति किलो की दर से वितरित की जाएगी।

अगर किसी लाभार्थी को वितरण के दौरान कोई समस्या आती है तो वह टोल फ्री नंबर 18001800150 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकता है। सरकार ने सभी डीलरों को पारदर्शिता और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks