रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर कथित तौर पर हमला

*मुंबई बडी खबर*

_*रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर कथित तौर पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। अर्णब के अनुसार यह हमला देर रात उस वक्त हुआ, जब वह स्टूडियो से घर लौट रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।/*_

_अर्णब ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर हमला किया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। अर्णब और उनकी पत्नी सोनिया गोस्वामी इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। अर्णब ने बताया कि यह घटना रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर हुई। घटना के वक्त कार को खुद वही ड्राइव कर रहे थे।_
_अर्णब ने हमले की जानकारी देते हुए बताया, ‘वर्ली स्थित ऑफिस से घर लौटते वक्त गणपतराव कदम रोड पर यह घटना हुई। दो बाइक सवार हमलावरों ने कार के पास बाइक रोकी और वे मेरी तरफ इशारे करते हुए शीशे पर जोर-जोर से मारने लगे। हमने वहां से निकलने की कोशिश की तो हमलावरों ने बॉटल से लिक्विड फेकना शुरू किया।_

*अर्णब ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार*

_अर्णब ने बताया कि उनके सिक्यॉरिटी पर्सन ने पीछा कर हमलावरों को पकड़ा और बताया कि वे कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। अर्णब ने इस हमले के लिए यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और वाड्रा फैमिली को जिम्मेदार ठहराया है।_

*FIR दर्ज होने के बाद 2 गिरफ्तार*

_मुंबई जोन-3 के डीसीपी ने बताया कि अर्णब और उनकी पत्नी पर हमले के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में धारा 341 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी।_

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks