तीन अभियुक्तों को चोरी के 3300 रुपयों सहित किया गया गिरफ्तार।

एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, तीन अभियुक्तों को चोरी के 3300 रुपयों सहित किया गया गिरफ्तार।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुअसं0– 176/2025 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को चोरी के 3300 रुपयों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता–

  1. दीपा पुत्र अनूप सिंह निवासी हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
  2. गोविन्दा उर्फ चपटा पुत्र भगवान सिंह निवासी हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
  3. शनी पुत्र राजाराम निवासी हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा

बरामदगी–

  1. 3300 रुपये (चोरी के)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–

  1. प्र0नि0 श्री अमित कुमार तोमर
  2. उ0नि0 श्री सोहनवीर सिंह
  3. उ0नि0 श्री शिवा जादौन
  4. उ0नि0 श्री अभिषेक वत्सल
  5. है0कां0 प्रदीप कुमार
  6. है0कां0 नेत्रपाल सिह
  7. का0 अतुल काकरान

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks