
एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया 25000 का पुरस्कार
( कब्जे से चोरी किया हुआ माल बरामद )
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत एक अंतराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार करने में कोतवाली नगर पुलिस एवं स्वाट टीम को कामयाबी हासिल हुई है ! अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह एवं सीओ सिटी अमित कुमार राय ने आज रविवार को कोतवाली नगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संयुक्त रूप से बताया कि गत 06 जून को वादी अनिल कुमार पुत्र चंद्रपाल शर्मा ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि मौ0 विकास नगर केशव सरस्वती स्कूल के सामने वाली गली में वादी के समधी रामदेव शास्त्री का मकान वह करीब एक डेढ महीने से अपने छोटे पुत्र के पास इलाज कराने के लिये चले गये तब से मकान बन्द था। दिनांक 06.06.25 को मौहल्ले वालो ने देखा कि मकान के ताले तोडकर अज्ञात चोर समान ले गये है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुअस0– 282/2025 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर अमित कुमार को निर्देशित किया गया।उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त शिवम उर्फ कौशल गुप्ता पुत्र रामखिलावन गुप्ता निवासी बगिया सोहनलाल गुप्ता थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद को थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का अनावरण करने वाली टीम को नकद 25000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है।