
शाहजहांपुर
हवाई पट्टी पर हुआ योग सप्ताह का शुभारंभ
शाहजहांपुर के जलालाबाद गंगा एक्सप्रेशवे पर आज योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी और कई जानीमानी हस्तियों ने योग सप्ताह में हिस्सा लिया हजारों की संख्या में लोगों ने इस योग सप्ताह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस मौके पर कार्यक्रम में जलालाबाद के विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने मीडिया को बताया कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और किसी प्रकार कोई बीमारी भी नहीं होती है जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग सप्ताह का शुभारंभ गंगा एक्सप्रेशवे पर कुछ समय पहले हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग हुई थी और उसके कुछ दिनों बाद आपरेशन सिंदूर चलाया गया था जिससे दुश्मन देश को सन्देश दिया कि भारत की सेना घर में घुसकर कर जवाब देने में सक्षम है उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री के आदेश का पालन करते हुए आज इसी हवाई पट्टी पर योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ है पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि योग करना बहुत जरूरी है इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है उन्होंने कहा कि मैने अपनी पूरी अपनी पुलिस फोर्स के जवानों को रोजाना योग करने के लिए कहा है इस कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रों उच्चारण से हुई कई सकूलों के बच्चे सामाजिक संगठन ने भाग लिया आपको बताना चाहूंगा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है योग हमें आत्मबल देता है योग को हमारी आने वाली पीढियों को एक धरोहर समझ कर जोड़ना होगा भारत से योग कई देशों ने सीखा है आईए आपको दिखाते हैं योग सप्ताह की झलकियां