गुमशुदा बच्चे को मीरगंज पुलिस ने अपनी मौजूदगी में बच्चे को परिवार के सुपुर्द किया

बरेली मीरगंज,  / आपको बताते चलें कि आज एक बच्चा उम्र करीब 7 वर्ष जो कस्बा मीरगंज में तहसील रोड पर घूमता हुआ मिला , पूछने पर उसने अपना नाम मयंक बताया , जिसका फोटो थाना क्षेत्र के व्हाट्सएप ग्रुपों पर डालकर प्रचार प्रसार किया । प्रचार प्रसार के माध्यम से जानकारी हुई कि बच्चे का नाम मयंक पुत्र देवेन्द्र निवासी मौ० स्वालेनगर थाना किला बरेली का है जो अपने नाना चन्द्रसेन पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम दियोरिया अब्दुल्लागंज थाना मीरगंज के घर पर आया हुआ था। गुमशुदा बच्चा मयंक उपरोक्त को उसके नाना चन्द्रसेन व मामा ओमकार पुत्र मलखान सिंह निवासी दियोरिया अब्दुल्लागंज थाना मीरगंज में बुलाकर व उनकी सुपुर्दगी में सौंपा गया
परिवार वाले बच्चे को पाकर
बड़े ही खुश हुए और पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks