
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 29.05.25 को टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर,फिर से एक साथ रहने के लिए राजी हुए।
वादी नीलम पुत्री लोकमन दास निवासी ग्राम नरैरा थाना कोतवाली देहात जिला एटा
प्रतिवादी विशनू कुमार पुत्र सुरेश निवासी ग्राम सरकारी थाना अवागढ़ जिला एटा आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। आज की बैठक में काउंसलर श्री दुष्यन्त यादव, खुशबू शर्मा, पुलिस स्टाफ प्रभारी निरीक्षक श्रीमती ब्रह्मवती, महिला कांस्टेबल पूजा, महिला कांस्टेबल रजनी मौजूद रहे।