हापुड़ मे महिला चोरो के होसले बुलन्द

बिग ब्रेकिंग उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
हापुड़ मे महिला चोरो के होसले बुलन्द, दिन दहाड़े बिजली व्यापारी के यहा चोरी.. सी.सी.टी.वी. मे हुई कैद, इलेक्ट्रिक व्यापारियों मे रोष की कारवाई की मांग

हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र मे हो रही चोरिया रुकने का नाम नही ले रही जिससे लगातार देखा जा सकता है कि चोर किस तरह से बेखौफ होकर अपने मंसूबो मे कामयाब हो रहे है इसी बीच बुधवार को किशन गंज मे स्थित एक इलेक्ट्रिक कम्पनी के नाम से स्थित बिजली व्यापारी के यहा से दोपहर 02:30 बजे के आसपास 2-3 महिलाओ ने भीड़ का फायदा उठाते हुए दुकानदार की नजर से बचते हुए ब्रांडेड कम्पनी का कीमती तूफान पंखा चोरी कर ई रिक्शा मे बैठ कर फरार हो गए लेकिन उनका ये कारनामा व्यापारी के यहां लगे सी सी टी वी मे कैद हो गया, घटना की जानकारी होते ही व्यापारी ने 112 पर पुलिस को सूचना दी जिसकी सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर व्यापारी की शिकायत पर आस पास पूछताछ कर सी सी टी वी फुटेज को लेकर जांच शुरू करदी, घटना के बाद समस्त इलेक्ट्रिक एसोसिएसन के व्यापारियों ने विरोध जताते हुए पुलिस प्रशासन के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह द्वारा कारवाई की मांग की है क्योंकि इस तरह बेखौफ होकर घूम रहे चोर कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है!।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks