बछलौता फ्लाईओवर के पास ट्रक पलटने से हड़कंप


उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
बछलौता फ्लाईओवर के पास ट्रक पलटने से हड़कंप

हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में ग्राम बछलौता फ्लाई ओवर के पास ट्रक पलटा समय करीब 2:30 बजे बछलौता फ्लाईओवर से पहले शिवा ढाबा की तरफ रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ। ट्रक नंबर HR 46 F 0151, जिसमें चावल की बोरियां भरी हुई थीं,पलट गया। घटना की जानकारी होते ही थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय कुमार गुप्ता अपनी थाने के पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे।।

हादसे की वजह:

  • ड्राइवर दिनेश कुमार पुत्र रघुवीर को नींद आने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
  • हादसे में ट्रक के हेल्पर आशीष पुत्र सीताराम को थोड़ी चोट आई है।

दुर्घटना के बाद की कार्रवाई:

  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
  • घायल हेल्पर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
  • ट्रक को सड़क से हटाने और यातायात को सामान्य करने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है।

ड्राइवर और हेल्पर की जानकारी:

  • ड्राइवर दिनेश कुमार और हेल्पर आशीष दोनों चाडरा थाना महुली जिला सीतापुर के निवासी हैं।
  • दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यातायात प्रभावित:

  • हादसे के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ था।

– पुलिस यातायात को सामान्य रूप से संचालित कराया।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks