
दिल्ली के द्वारका अग्रिकांड में एटा निवासी पिता-पुत्री और भतीजे की दर्दनाक मौत,
गांव शहबाजपुर में पसरा मातम –
दिल्ली के द्वारका में अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदे तीन लोगों की मौत,
जिला एटा के ग्राम सहबाजपुर जैथरा होगा अंतिम संस्कार
हादसे में तीन लोगों की मौत से मातम
बताया जा रहा है कि रवेन्द्र सिंह यादव नगला सुम्मेर के साडू है यस यादव
एटा: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित ‘शबद अपार्टमेंट’ अग्निकांड में जान गंवाने वाले यूपी के एटा जिले के शहबाजपुर निवासी है यश यादव
और उनकी बेटी आसिमा और भतीजे शिवम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
उनके पैतृक गांव एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर में मातम पसरा हुआ है.
दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है.
परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव के आने का इंतजार कर रहे हैं. तीनों का अंतिम संस्कार एटा में ही किया जाएगा.
अग्निकांड में तीन की मौत
बता दें कि मंगलवार सुबह आग अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर लगी,
जिसने कुछ ही समय में ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया.
आग से बचने के लिए दो बच्चे सहित यशपाल इमारत से कूद गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जहां तीनों की मौत हो गई. मरने वालों में यशपाल (46 साल)पुत्र रामभरोसे, बेटी आसिमा (13 वर्ष) और भतीजा शिवम (13 वर्ष). जबकी बताया जा रहा है कि पांच लोगों के परिवार में मां और बेटा घायल हुए हैं.
1996 से दिल्ली में रह रहे थे यश यादव परिवार के सदस्य और शाहबाजपुर के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि,
एटा से परिवार 1996 में दिल्ली गया और वहां फ्लेक्स रूम डिजाइनिंग एडवरटाइजिंग का कार्य शुरू किया.
द्वारका के शबद अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल और आठवी मंजिल का फ्लैट इन्हीं लोगों का था.