विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में वृक्षारोपण

लखनऊ 05 जून 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में वृक्षारोपण करके एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित, सह प्रभारी श्री अतुल अवस्थी व चौधरी लक्ष्मण सिंह उपस्थित रहे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस से भाजपा पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के संकल्प के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रारम्भ कर रही है। गुरूवार को सभी जिला मुख्यालयों पर वृक्षारोपण करते हुए जिला स्तर पर अभियान प्रारम्भ होगा। 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 05 अगस्त तक बूथ स्तर पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसके साथ ही 05 जून से 05 अगस्त तक प्रत्येक अभियान व कार्यक्रम के पश्चात वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत भाजपा जन जागरण करेगी और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि वृहद स्तर पर वृक्षारोपण के कार्यक्रमों से जुड़ेगे और वृक्षारोपण करेंगे तथा जनमानस को प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करेंगे।
श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक कार्यों के साथ ही सांस्कृतिक व सामाजिक दायित्वों के साथ प्रदूषण मुक्त प्राकृतिक वातावरण के लिए सतत कार्य कर रही है। तमाम विपक्षी दलों के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय होकर कार्य करते है। जबकि भाजपा सेवा कार्यों, सांस्कृतिक, सामाजिक सरोकार से जुडे़ कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के बीच निरंतर काम करती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks