
एटा ! गत 09.05.2024 को वादी अंकित पुत्र रामनिवास नि० ग्राम तखावन थाना सकरौली द्वारा थाना सकरौली पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि वादी व वादी के पिताजी का गाँव के ही अंकित पुत्र महेश व रतना पुत्र फतेह सिंह आदि से मुकदमा बाजी चली आ रही है। अंकित व रतना उपरोक्त काफी दिनो से फैसले का दबाव बना रहे थे जब वादी व उसके पिताजी नहीं माने तो उपरोक्त लोग ज्यादा रंजिश मानने लगे। दिनांक 08.05.2024 को वादी तथा वादी के पिताजी साइकिल से ग्राम बारा समस्तपुर से कच्चे वाले रास्ते से सब्जी लेने जा रहे थे कि तभी समय करीब 19.30 बजे गाँव के अंकित पुत्र महेश, रत्ना पुत्र फतेह सिंह, राजकुमार पुत्र फतेह सिंह, शिवकुमार पुत्र प्रेमपाल, वीरेश पुत्र प्रेमपात प्रेमपाल व दो व्यक्ति अज्ञात द्वारा चरी के खेत में से निकलकर तथा एकराय होकर वादी के पिताजी के साथ मारपीट करते हुये गले में पडा सफेद गमछा का फंदा गले में लगाकर नीचे गिरा लिया और पिताजी के चेहरे पर ईंटों से प्रहार कर हत्या कर दी तथा वादी अपनी जान बचाकर भाग आया। इस सूचना पर थाना सक़रौली पर मु0अ0सं0 50/2024 धारा 147,148,302, 120बी भादवि पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में उक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्तों में फतेह सिंह पुत्र श्रीराम उर्फ डम्बर व महेश पुत्र लायक सिंह उर्फ लटूरी सिंह निवासीगण तखावन थाना सकरौली को आज बुधवार को ग्राम तखावन से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।