
एटा-थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 22 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 22 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मलावन पर मु0अ0सं0 104/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता —
- तालेवर पुत्र नाथूराम निवासी ग्राम भगवंतपुर थाना सकीट जनपद एटा बरामदगी
- 22 पव्वा अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- उ0नि0 अनिल यादव
- का0 किशन सिहं