
एएसपी ने किया पिलुआ थाने का वार्षिक निरीक्षण, प्रमुख रजिस्टरों को अद्यावधिक रखने हेतु दिए दिशा निर्देश
एटा ! अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह द्वारा थाना पिलुआ का वार्षिक निरीक्षण किया गया । प्रमुख रजिस्टरों जैसे- मालखाना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि का अवलोकन करते हुए खामियों में शीघ्र सुधार करने तथा दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने व रख-रखाव को दुरस्त करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, जनसुनवाई कक्ष, आईजीआरएस / मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्र आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने एवं महिला सम्बन्धी शिकायतों को गम्भीरता से सुनने व महिला सम्बन्धी शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात बैरक, नव निर्मित बिल्डिंग, भोजनालय एवं थाना प्रांगण का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।