
लंबी बीमारी के बाद 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, परिवार में शोक की लहर
एटा। नगर के नारायण नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका सुदामा शर्मा (80) का सोमवार सायं लगभग 8 बजे लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह अपने पति तोताराम शर्मा, जो स्वयं भी शिक्षक रहे हैं, के साथ वर्षों तक शिक्षा सेवा से जुड़ी रहीं।
मृतिका की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें परिजनों द्वारा ठंडी सड़क स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वह पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ थीं और इलाज चल रहा था।
श्रीमती सुदामा शर्मा का परिवार शिक्षा जगत से जुड़ा रहा है। उनके चार पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनकी सभी की शादी हो चुकी है। उनके निधन से न केवल परिवार में, बल्कि उन्हें जानने वाले तमाम लोगों के बीच शोक की लहर है।
शिक्षा क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान सुदामा शर्मा को एक समर्पित शिक्षिका के रूप में जाना जाता था। उनके अंतिम दर्शन के लिए मंगलवार को उनके निवास पर बड़ी संख्या में शुभचिंतक, परिचित और पूर्व सहकर्मी एकत्र हुए।
परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह नगर के श्मशान घाट पर किया जाएगा।