ख़बरों को लिखने और शेयर करने में पूरी सावधानी बरतें

एक ज़रूरी एलान

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।
इसलिए ख़बरों को लिखने और शेयर करने में पूरी सावधानी बरतें।
कोई भी ख़बर फेक (झूठी) हो सकती है, ख़ासकर पड़ोसी देश द्वारा बनाई गई अफवाहों से सावधान रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़ के चक्कर में कहीं आप खुद ही ब्रेकिंग न्यूज़ ना बन जाएं और सलाख़ों के पीछे न पहुंच जाएं।
याद रखें, देश युद्ध की स्थिति में है।
ऐसे समय में अगर कोई ग़लत या भड़काऊ जानकारी फैलाई गई तो सीधा देशद्रोह का मुक़दमा लग सकता है।

और अगर दस-बीस साल बाद भी आप बेगुनाही साबित कर दें, तब भी जेल की तक़लीफें और परेशानियाँ आपको जीने लायक नहीं छोड़ेंगी।
इसलिए ज़िम्मेदारी से सोचें, समझें और बहुत सोच-समझकर ही कुछ पोस्ट या फॉरवर्ड करें।

देश पहले है, अफवाहें बाद में।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks