
एटा कांग्रेस द्वारा संगठन गठन एवं “संविधान बचाओ पदयात्रा” का आयोजन की रूप रेखा को लेकर बैठक
**एटा,कांग्रेस पार्टी के स्थानीय संगठन को मजबूत करने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए एटा शहर कांग्रेस कमेटी ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में शहर कमेटी, मंडल अध्यक्षों और वार्ड अध्यक्षों के गठन के साथ-साथ *“संविधान बचाओ पदयात्रा”* की तैयारियों पर चर्चा हुई।
मुख्य बिंदु:*
- पदयात्रा का आयोजन:
- दिनांक: 09 मई 2025 (शुक्रवार)
- समय: दोपहर 4:00 बजे
- मार्ग: कांग्रेस कार्यालय (धान मील वाली गली एटा) से जीटी रोड होते हुए महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक।
बैठक में संचालन कर रहे शैलेंद्र पुंडीर ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।
श्री विनीत पाराशर बाल्मीकि (शहर अध्यक्ष) ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन को सशक्त बनाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवश्यक है। - ठाकुर अनिल सोलंकी (पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष) ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया।
सोहन लाल वर्मा (जिला अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन) ने संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।
इरफान खान ने कहा कि यह पदयात्रा जनता तक संविधान का संदेश पहुंचाएगी।
नेमा दिवाकर ने कहा कि – कांग्रेस पार्टी के स्थानीय संगठन को मजबूत करना। अशोक पाल ने कहा कि-संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनजागरूकता बढ़ाना है ।मुकेश बघेल ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने हेतु जनसमर्थन जुटाना।
कार्यक्रम में जय बापू जय भीम जय संविधान एवं संविधान की प्रस्तावना दे कर कांग्रेस जनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विनीत पाराशर वाल्मीकि शहर अध्यक्ष एटा,ठाकुर अनिल सोलंकी पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एटा, शैलेंद्र पुंडीर बंटी एडवोकेट,मुकेश बघेल एडवोकेट,चंद्र कांत गांधी,सोहनलाल बर्मा,ओमप्रकाश तोमर,अभिषेक मिश्रा,हैप्पी यादव युवा नेता,लव यादव,रामरतन बाल्मीकि,अशोक पाल,नेमा दिवाकर,निर्मला दिवाकर,संजय मोहन सक्सेना,ओमबीर सिंह राजपूत कार्यालय प्रभारी,राजेश बाल्मीकि,हीरा पाराशर बाल्मीकि,अनवर भाई आदि