सिंदरी की छात्रा पल्लवी 10 वी में बनी टॉपर परिजनों से लेकर सिंदरी के लोगों ने दी बधाई

डीनोबिली सिंदरी की छात्रा पल्लवी 10 वी में बनी टॉपर परिजनों से लेकर सिंदरी के लोगों ने दी बधाई। किया उज्वल भविष्य की कामना।

सिंदरी, धनबाद।
सिंदरी डीनोबिली स्कूल सिंदरी की छात्रा पल्लवी पाठक ने आईसीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की टॉपर बनी।
पल्लवी ने हिस्ट्री सिविक्स में 100 प्रतिशत,गणित में 98 विज्ञान में 95 अंग्रेजी में 90 हिंदी में 98 कंप्यूटर में 98 अंक प्राप्त किया है। पल्लवी अपने नाना सिंदरी खाद कारखाना के पूर्व कर्मी एवं पत्रकार शंकर पाण्डेय और नानी
मीनाक्षी पाण्डेय,मामा सिद्धार्थ,राहुल,अभिषेक पाण्डेय के पास रहकर पढ़ाई कर रहीं है।
कटिहार निवासी

शहीद आर्मी जवान राजा पाठक की पुत्री है।इस सफलता पर माता पूजा पाठक दादा स्वेंद्र पाठक दादी पुष्पा देवी सहित ननिहाल के मामा मामी ने बधाई दी है,और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
पल्लवी ने कहा मेरा लक्ष्य आईएएस बनने का है।मेरी सफलता में स्कूल के साथ परिजनों,मोबाइल से एवम कोचिंग का मार्गदर्शन एवम सहयोग रहा है।पल्लवी ने कहा मोबाइल का उपयोग केवल ज्ञान प्राप्त करने के लिए करना चाहिए। साथ ही पढ़ाई पूरी लगन और लक्ष्य के साथ करनी चाहिए तभी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks