
गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर मे “भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न”
आज दिनांक 13 अप्रैल 2025 को गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर मे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें 55 मेधावी ( जिले एवं तहसील के) और उनके शिक्षक तथा अभिभावक सम्मिलित हुए।
नगर निगम गोरखपुर के महापौर डॉ श्री मंगलेश कुमार श्रीवास्तव जी मुख्य अतिथि थे और डॉ ओमप्रकाश तिवारी प्रोफेसर सैन्य विज्ञान, डॉ रामचंद्र मिश्र प्रधानाचार्य और एडवोकेट विश्वजीत त्रिपाठी सभासद बेतियाहाता विशिष्ट अतिथि थे पुरे जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी अन्चन कक्षा 12, प्राप्तांक 100 मे 99 को महापौर जी ने विशेष पुरस्कार दिया।।
कुल उपस्थिति लगभग 200 रही। महापौर जी ने एक कहानी के माध्यम से बच्चों मे अच्छे और परिश्रमी बनने की प्रेरणा भरी।।
सभाध्यक्ष डॉ रामचंद्र मिश्र ने बच्चों के उज्जवल भविष्य का आशिर्वचन दिया
विशिष्ट अतिथि सभासद बेतियाहाता विश्वजीत त्रिपाठी जी ने इतना अच्छा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए BSGP भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया।।
कार्यक्रम का संचालन डॉ विश्वनाथ त्रिपाठी जी जिला संयोजक ने किया मीडिया प्रभारी अच्युतानंद शर्मा ने विशेष सराहनीय सहयोग दिया।।
श्रीमती कुसुम यादव जी श्रीमती सीमा सिन्हा जी राजेन्द्र पाण्डेय डाॅ नवीन दुबे जी सीयम लाल जी यु सी राय जी का विशेष सहयोग रहा।।
जिले के कुछ विद्यालयों के शिक्षकों और BSGP के तहसील संयोजकों को विशेष सम्मान किया गया शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तत्पश्चात सभी से भोजन प्रसाद लेने का आग्रह किया गया।।
अच्युतानंद शर्मा
मीडिया प्रभारी उपजोन कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर।।