
एटा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज बुधवार को टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया है।
जिसमें वादी अजय पाल सिंह पुत्र गुलजारीलाल निवासी सबलपुर थाना सकीट
एवं प्रतिवादी नेहा पुत्री राम तीर्थ निवासी नगला फारम थाना बेवर जिला मैनपुरी रहे !
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तथा दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए एक साथ रहने के लिए राजी हुए।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, काउंसलर रिचा यादव, खुशबू शर्मा ,विनीता यादव एवं पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, कांस्टेबल पूजा, वीनेश मौजूद रहे।