काली मंदिर पर चल रहे श्री राम कथा के तीसरे दिन श्री राम जन्म का सुंदर वर्णन


सोनभद्र,चोपन। काली मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन सुना। कथा वाचक पं दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी ने भगवान श्री राम के जन्म की महिमा, उनके आगमन के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान भक्तों ने भजन और कीर्तन के माध्यम से अपने आराध्य के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भगवान श्री राम के जन्म के समय का दृश्य अत्यंत भावुक और भक्तिमय रहा। गर्भगृह को विशेष रूप से सजाया गया, और ‘श्री राम जन्म’ का उत्सव आरती व घंटा-घड़ियाल के मधुर ध्वनि के साथ संपन्न हुआ वहीं भगवान श्री राम जन्म की मनमोहक झांकी देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। काली मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में अध्यात्मिक जागृति फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। आगामी दिनों में भगवान श्री राम की बाल लीलाओं और वनगमन की कथाएं प्रस्तुत की जाएंगी।भक्तों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कथा के माध्यम से न केवल भगवान श्री राम की लीलाओं को समझने का अवसर मिल रहा है, बल्कि यह समाज में सकारात्मकता और शांति का संदेश भी दे रहा है | संचालन मनोज चौबे ने किया। इस मौके पर राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़, राजा मिश्रा, संजीव तिवारी, दिनेश पाण्डेय, सुनील तिवारी, सुनील सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, रजनीकांत सिंह, दया सिंह, रजनीकांत सिंह, प्रदीप अग्रवाल, आशीष सिंह,विनोद तिवारी, राकेश उपाध्याय, पिंटू मिश्रा, अभिषेक दूबे,सत्या केशरी, विकास सिंह छोटकू, पूजारी पं मनीष तिवारी सहित सैकड़ों कथा प्रेमी मौजूद रहे|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks