आमजन के सहयोग से तम्बाकू चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 50 किलो तंबाकू सहित किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, राजा का रामपुर पुलिस द्वारा आमजन के सहयोग से तम्बाकू चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को 50 किलो तंबाकू सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा आमजन के सहयोग से तंबाकू की चोरी करने वाले दो चोर 1.अजय सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह नि0 ग्राम जहान नगर थाना राजा का रामपुर एटा 2. ब्रजेश पुत्र शाधु सिंह निवासी महुम्मद नगर बझेरा थाना अलीगंज जनपद एटा हाल निवासी जहाँन नगर थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को ग्राम जहान नगर से दो बोरा चोरी किया तम्बाकू (करीब 50 किलो) सहित गिरफ्तार किया गया है, प्रकरण के संबंध में थाना राजा का रामपुर पर मु0अ0सं0 30/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत करते हुए थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता

  1. अजय सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह नि0 ग्राम जहान नगर थाना राजा का रामपुर एटा।
  2. ब्रजेश पुत्र शाधु सिंह निवासी महुम्मद नगर बझेरा थाना अलीगंज जनपद एटा हाल निवासी जहान नगर थाना राजा का रामपुर जनपद एटा।

बरामदगी-

  1. 02 बोरा तम्बाकू (कुल वजन 50 किग्रा) ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks