लोगों को फेफड़ों के रोग बांट रहा धुआं, प्रशासन मौन

जनपद एटा में एटा नगर के रेलवे पुल के पास कूड़े के ढेर से उठने वाला धुआं सुबह शाम दिन रात लोगों को फेफड़ों के रोग बांट रहा है । जिला प्रशासन इस धुएं से पूरी तरह अनजान है , यह जहरीला धुआं असरौली के कुछ हिस्से के साथ – साथ संगम विहार कॉलोनी और जीटी रोड के किनारे रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है ।
ऐसा नहीं है कि यह धुआं किसी को दिखाई नहीं देता है या कोई इससे प्रभावित नहीं है , लेकिन यह धुआं जिले के आला प्रशासनिक अधिकारियों को परेशान नहीं कर पा रहा है इसलिए इसे रोकने का कोई इंतजाम नहीं हो रहा है । काफी लंबे समय से चल रहे इस धुएं के कार्यक्रम को देखकर लगता है कि की वायु प्रदूषण को रोकने का कोई प्रयास उत्तर प्रदेश में नहीं हो रहा है , उत्तर प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण का कार्यक्रम मजाक बनकर रह गया है ।
इस धर के कारण तमाम लोगों को सांस लेने में दिक्कत और फेफड़ों की दूसरी बीमारियां हो चुकी है लेकिन मजाल है कि इस धुएं को रोका जाए ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks