
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा का श्रेणी 2 (डी आई जी प्री) में हुआ प्रमोशन।।
बधाई देने वालों का लगा तांता।।
बाह (आगरा ) बाह क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी डॉक्टर वीरेश राज शर्मा वरिष्ठ जेल अधीक्षक को श्रेणी 2(डी आई जी प्री)मैं पदोन्नत किया गया। प्रमोशन मिलने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
डॉ वीरेश राज शर्मा वर्तमान में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक पद पर तैनात हैं। मंगलवार को डी के ठाकुर ए डी जी जॉन द्वारा कारागार प्रशासन एवं सुविधा सुधार सेवा विभाग की संतुति पर डॉ वीरेश राज शर्मा वरिष्ठ जेल अधीक्षक के कंधे पर स्टार और कॉलर वेज लगाकर श्रेणी 2 में पदोन्नति किया। वर्तमान में श्रेणी 1 से श्रेणी 2 में पदोन्नति हुए डॉ वीरेश राज शर्मा एक साल बाद डी आई जी का पदभार ग्रहण कर लेंगे। डॉ वीरेश राज शर्मा जेल और समाज को जोड़कर जेल सुधारो के लिए जाने जाते हैं । कारागार विभाग में तेज तर्रार जेल अधीक्षकों में गिने जाने वाले डॉक्टर वीरेश राज शर्मा की तैनाती चुनौती पूर्ण जेलों में रही है साथ ही डॉक्टर शर्मा द्वारा अपने कार्यकाल में अभिनव सुधार कार्यक्रम भी चलाए गए जिसके चलते तमाम बंदियों को सुधारात्मक जीवन शैली जीने का मौका मिला।
बाह क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी राजबहादुर शर्मा निर्देशक सिद्धांत राज कॉलेज जैतपुर के पुत्र डॉ वीरेश राज शर्मा को श्रेणी 2 (डीआईजी फ्री )के पद पर पदोन्नति किए जाने पर आशुतोष नेहरू एडवोकेट,शंकर देव तिवारी वरिष्ठ पत्रकार,हृदय नारायण शर्मा, प्रयाग नारायण शर्मा, अजय भदोरिया राष्ट्रीय खिलाड़ी, सत्य प्रकाश शर्मा पूर्व एसीपी, शरद शर्मा पूर्व एसीपी ,प्रदीप शर्मा राष्ट्रीय खिलाड़ी, कर्नल गजेंद्र सिंह, कृपा नारायण शर्मा( छुट्टन),अरुण दुबे, मुकेश शर्मा पत्रकार,पप्पी बोहरे कांग्रेस जिला अध्यक्ष आगरा, संजय नेहरू,कमलेश मिश्रा, मुक्कू शर्मा, भोलू पचौरी,डॉ सिद्धार्थ ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां दी।
