भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा किया गया सरस्वती पुत्रों का अभिनंदन

एटा! आज रविवार को शांति नगर में स्थित चाय पानी कैफे के अंदर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले जिले के सक्रिय पत्रकारों का उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता मुन्नालाल द्वारा की गई ! इस अवसर पर किसानो की मूलभूत समस्याओं को मीडिया बंधुओ के सामने उठाते हुए किसानो की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया ! इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ,जिला महामंत्री जयवीर सिंह ,प्रवक्ता सुरेश सिंह ,मीडिया प्रभारी अनुज मिश्रा पत्रकार ,मंडल उपाध्यक्ष अजय वर्मा सहित बाबा राम खिलाड़ी, राधेश्याम ,केपी सिंह जादौन ,देवेंद्र सिंह, विवेक, गोपी ,सुनील ,उजागर सिंह, ओमपाल आदि किसान मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks