भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान एक साथ खोल सकते हैं मोर्चा, इसके लिए हमें तैयार रहना होगा: CDS जनरल रावत

भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान एक साथ खोल सकते हैं मोर्चा, इसके लिए हमें तैयार रहना होगा: CDS जनरल रावत

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने चीन और पाकिस्तान के एक साथ भारत के खिलाफ मोर्चा खोले जाने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि हमें इसके लिए तैयार रहना होगा और हम इसके लिए जरूरी डिफेंस प्लानिंग पर विचार कर चुके हैं,

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने भारत के खिलाफ चीन और पाक के एक साथ मोर्चा खोलने की आशंका जताई.

तीसरे भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी मंच में जनरल रावत ने कहा कि हमें इसके लिए तैयार रहना होगा.

जनरल रावत ने कहा हाल में चीन ने सीमा पर आक्रामकता दिखाई है लेकिन हम माकूल जवाब देने में सक्षम.

सीडीएस ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए भारत के खिलाफ छेड़ा हुआ प्रॉक्सी वॉर, लेकिन होगा नाकाम.

नई दिल्ली-

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान के मिलकर मोर्चा खोलने की आशंका जताते हुए कहा है कि हमें इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (POK) में चीन के पाक के साथ आर्थिक और सैन्य सहयोग पर हमें उच्च स्तर पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा इससे पश्चिमी के साथ-साथ पूर्वी मोर्चे पर भी संघर्ष का खतरा बढ़ रहा है जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि हमने हाल में चीन की कुछ आक्रामक गतिविधियों को नोटिस किया है लेकिन हम उसका माकूल जवाब देने की काबिलियत रखते हैं।

भारत-अमेरिका के बीच तीसरे रणनीति साझेदारी मंच में जनरल रावत ने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर छेड़ा हुआ है लेकिन वह इसमें नाकाम होगा। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर छेड़ा हुआ है। वह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ के अलावा भारत के अन्य हिस्सों में आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है। वह उत्तरी सीमा पर हमारे लिए कुछ मुश्किल खड़ा करना चाहता है लेकिन वह इसमें नाकाम होगा और उसे भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।’

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks