उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद
थाना कांठ क्षेत्र में पत्रकार पर जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद
थाना कांठ क्षेत्र में पत्रकार पर जानलेवा हमला


मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि पत्रकारों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। लगातार प्रदेश में पत्रकारों की हत्याएं हो रही है। उनके ऊपर जानलेवा हमले हो रहे हैं बावजूद इसके शासन-प्रशासन तमाशबीन बने हुए तमाशा देख रहा है। ताजा मामला जनपद मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र का है। जहां गोकशी के आरोपियों द्वारा पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया है। थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम गढ़ी सलेमपुर के रहने वाले सलीम टेन्शन हिंदी समाचार पत्र के संवाददाता हैं। उन पर गोकशी के आरोपियों ने उस समय एकजुट होकर लाठी-डंडों से हमला किया जब वह अपने घर से फील्ड में जा रहे थे। जिसमें पत्रकार व बचाव में आए परिवार जनों के भी गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि गोकशी के आरोपियों द्वारा पत्रकार पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया जा रहा है। जबकि पत्रकार द्वारा ना ही गोकशी के आरोपियों के संबंध में कोई खबर प्रकाशित की गई है। ना ही किसी अधिकारी से इस बारे में कोई शिकायत की गई है। बावजूद इसके अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि झूठे आरोपों की बुनियाद पर पत्रकारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन पत्रकारों को सुरक्षा देने में असमर्थ नजर आ रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks