खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग, कस्बा में बना चर्चा का विषय

एंकर एटा के राजा का रामपुर कस्बा के मुख्य चौराहे स्थित प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में चबूतरा के नव निर्माण के दौरान हुई खुदाई में शिवलिंग निकला जो पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्राचीन हनुमानगढ़ी मन्दिर के जीर्णोद्धार का कार्य समाजसेवियों द्वारा कई दिनों से कराया जा रहा है जिसमें साज सज्जा और पत्थर और रंग रोगन करवाया जा रहा है इसी दौरान मन्दिर परिसर में बने चबूतरे को तोड़ने का कार्य मजदूरों द्वारा किया जा रहा था तभी अचानक एक मजदूर का फावड़ा किसी मजबूत चट्टान से से टकराया जब मजदूरों ने किनारे मिट्टी को हटाया तो पता चला कि यह एक प्राचीन शिव लिंग है इसके उपरांत कार्य को रोक दिया गया और यह खबर पूरे कस्बे आग की तरह फैल गई और लोग तरह तरह की बातें करने लग गए। स्थानीय लोगों का कहना कि यहां पर बने चबूतरे पर पहले एक बहुत पुराना पीपल का पेड़ हुआ करता था वक्त के साथ वह टूट गया और सूख गया इसके बाद किसी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया अब खुदाई के दौरान शिव लिंग मिलना बहुत ही सोच से परे है शायद पहले कभी यहां पर शिव लिंग होगी और वहीं पर पीपल का पेड़ भी होगा वक्त के साथ पीपल के पेड़ के बीच में शिव लिंग दब गया हो ऐसा हो सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks