
*अपराध औऱ अपराधियों पर नियंत्रण मेरी प्राथमिकता।* *(अजय कुमार नवागन्तुक क्षेत्राधिकारी।)* एटा अलीगंज सर्किल के नवांगतुक क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने चार्ज ग्रहण करने के उपरांत प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि मेरी प्राथमिकता पूरे क्षेत्र में अपराध औऱ अपराधियों पर नियंत्रण रख पूरे सर्किल की जनता को सरकार के निर्देशों के अनुरूप भयमुक्त प्रशासन उपलब्ध कराना है।उंन्होने अपने सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है, की आप अपने अपने क्षेत्रों में अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखे साथ ही थाने में आने वाले हर पीड़ित को न्याय देकर उसकी समस्या का निराकरण करने का प्रयास करे।उंन्होने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए आशा की है कि आप सभी कोरोना जैसे घातक वायरस से वचाव हेतु सरकार की गाइड लाइन का प्रयोग करें, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क का अवश्य प्रयोग करे।