छेड़खानी से परेशान कक्षा 8 की छात्रा ने किया सुसाइड

छेड़खानी से परेशान कक्षा 8 की छात्रा ने किया सुसाइड उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार महिलाओं के प्रति अपराध और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं, ताजा मामला बुलंदशहर का हैं, जहां आठवीं क्लास की नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया परिजनों के अनुसार छात्रा के साथ गैंग रेप हुआ और आरोपियों द्वारा गैंगरेप का वीडियो भी बनाया गया, वीडियो और गैंगरेप के बाद शर्मसार छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं, जबकि परिवार वाले अपनी बेटी के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना बता रहे हैं।
बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जखेता गांव में आठवीं क्लास की नाबालिग छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या इसलिए कर ली क्योंकि गांव के ही तीन युवकों ने शनिवार दोपहर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया, इतना ही नही गैंगरेप की घटना का वीडियो भी बनाया गया, नाबालिग छात्रा को शनिवार दोपहर गॉव के तीन आरोपियों ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, नाबालिग छात्रा के पिता मानेसर में हाउसकीपिंग का काम करते हैं, घटना के वक्त मां और भाई घर में नहीं थे, गैंग रेप ओर वीडियो की बात गांव में फैलने के बाद सोमवार को नाबालिग छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली
पीड़ित का पिता
पीड़ित की मां
नाबालिग छात्रा के आत्महत्या के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं, इस पर पुलिस का कहना है कि परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं, घटना के बाद पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं, और गैंगरेप की वारदात का वीडियो होने से इंकार कर रही हैं जबकि परिवार वाले गैंगरेप की घटना में वीडियो का होना बता रहे हैं
गोपाल सिंह सीओ शिकारपुर सर्किल
उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं के प्रति अपराध और बलात्कार की घटनाएं सरकार पर सवाल खड़े कर रही है कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, बुलंदशहर के शिकारपुर की गैंगरेप की घटना में पुलिस की कार्रवाई यह बताने के लिए काफी हैं, कि मामले में परिवार वालों के कहने के बावजूद शिकारपुर पुलिस ने गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया
इरशाद मलिक ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks