महाकुंभ में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, अमृत स्नान स्थगित

प्रयागराज। महाकुंभ नगर, मौनी अमावस्या के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है। देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई है। फिलहाल सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाकुंभ में संगम स्थली पर मची भगदड़ के बाद अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है। अखाड़ा परिषद ने यह फैसला लिया है। मेला प्रशासन ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी से फिलहाल अखाड़ों के अमृत स्नान को रोकने की अपील की है, जिसके बाद फिलहाल यह अमृत स्नान रोक दिया गया है।
महाकुंभ में मची भगदड़ में अरीब 17 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक भगदड़ के बाद अमृत स्नान को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अखाड़े वापस अपने कैंप में लौट रहे हैं। कुंभ मेला प्राधिकरण की विशेष कार्यकारी अधिकारी अकांक्षा राणा ने कहा, ‘संगम रूट पर कुछ बैरियर्स के टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है।
हादसा संगम नोज पर 11 से 17 नंबर पोल के बीच रात के दो बजे के आस पास हुआ है। लगातार एंबुलेंस से घायल अस्पताल लाए जा रहे हैं। सभी घायलों को मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks