शाही स्नान से पहले महाकुंभ में बेकाबू हुई भीड़,

शाही स्नान से पहले महाकुंभ में बेकाबू हुई भीड़, 10 पांटून पुल किए गए बंद प्रयागराज में लगे महाकुंभ में करोड़ों लोग डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। मौनी अमावस्या के दो दिन पहले सोमवार को महाकुंभ मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ आई।इसको देखते हुए 10 से ज्यादा पांटून पुल को बंद करने का फैसला किया गया। पुल बंद होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने सेक्टर-20 में स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच बहस शुरू हुई, जिसके बाद उग्र भीड़ ने सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।

श्रद्धालुओं ने तोड़े बैरिकेड

महाकुंभ मेले में सोमवार को श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ जमा हो गई कि प्रशासन के सारे इंतजाम फेल हो गए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी लोगों को दूसरी दिशा में भेजना शुरू कर दिया। यह भीड़ 29 जनवरी को होने वाले मौनी अमावस्या स्नान पर्व की वजह से हो रही है। स्नान के लिए बहुत से लोग पहले ही पहुंचने लगे हैं। भीड़ की वजह से 10 से ज्यादा पांटून पुल बंद कर दिए गए, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। उग्र भीड़ द्वारा SDM की गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला भी सामने आया।

प्रशासन और पुलिस का प्लान नहीं आया काम

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर कुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने को लेकर पहले से इंतजाम किए गए थे। जिसको लेकर प्रशासन और पुलिस पहले से ही जोनल प्लान बना लिया था। इसमें श्रद्धालुओं को एक दिशा से स्नान के लिए लाया जाएगा, तो उसी दिशा में स्नान कर वापस लौटा दिया जाएगा। लेकिन सोमवार को दिन में ही भीड़ बढ़ने लगी, जिसको देखते हुए आनन-फानन में अधिकतर पांटून पुल से लोगों का आना जाना रोक दिया गया।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बीते दिन महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बाबा रामदेव भी नजर आए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks